अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, कई नए चेहरों को मिला मौका

0

मुंबई, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और एकमात्र टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं पर भी भरोसा जताया है। टीम चयन में कई बड़े फैसले देखने को मिले, जिनमें कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि नए चेहरों को पहली बार मौका मिला है।

वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 3 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने पिछला वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

अफगानिस्तान की टीम 6 जून से भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे। वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में 14, 17 और 20 जून को होंगे।

पंत से उपकप्तानी छिनी, केएल राहुल को जिम्मेदारी

ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर टेस्ट टीम में चुने गए हैं। केएल राहुल को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले आखिरी टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने कप्तानी की थी। वे इस सीरीज में उपकप्तान थे।

इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिला है। तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वनडे टीम में भी नए खिलाड़ियों को जगह देकर चयनकर्ताओं ने भविष्य की तैयारी के संकेत दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.