फर्रुखाबाद में SHO पूनम अवस्थी सस्पेंड,
CM की जनसभा में जाने से रोकने पर महिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल
फर्रुखाबाद, 17 सितंबर 2026। फर्रुखाबाद में जहानगंज थाने की प्रभारी पूनम अवस्थी को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। उन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में न्याय की गुहार लगाने जा रहे एक पीड़ित परिवार के साथ कथित तौर पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की।
जहानगंज इलाके के गांव कोरीखेड़ा में नौ महीने पहले चंद्र प्रकाश गुप्ता के 10 साल के बेटे आशुतोष गुप्ता का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। अभी तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। बीते तीन सितंबर को पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री की जनसभा थी। पीड़ित परिवार के लोग मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगाने जा रहे थे। पुलिस को इस बारे में जब पता चला तो उनको घर में ही पकड़ लिया और मारपीट की।