दलेर मेहंदी पर अभिजीत भट्टाचार्य का तंज, बोले- मैं गाने के नाम पर सिर्फ होंठ नहीं हिलाऊंगा

0

मुंबई , 07 नवंबर 2026 | बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के लाइव परफॉर्मेंस को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना नाम लिए दलेर मेहंदी पर निशाना साधा और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का समर्थन किया। अभिजीत ने साफ कहा कि वह चाहे जैसी भी आवाज में गाएं, लेकिन लाइव शो में लिप-सिंक नहीं करेंगे।

उत्तराखंड में एक परफॉर्मेंस के बीच दलेर मेहंदी पर शराब पीकर परफॉर्म करने के आरोप लगे। मंत्री ने मंच पर चढ़कर उनका अपमान किया, जिससे विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद हाल ही में सीनियर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या ने एक परफॉर्मेंस के दौरान कहा कि दलेर मेहंदी सिर्फ लिप सिंक कर रहे थे, उनसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

अभिजीत के बयान पर अब दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप भड़क गए। उन्होंने पिता का बचाव किया और कहा कि बुरा समय कभी भी आ सकता है।

गुरदीप ने एक परफॉर्मेंस के बीच ऑडियंस से कहा- ‘आपको जानकर खुशी होगी कि हम जितना भी गा रहे हैं, लाइव गा रहे हैं, कोई लिव सिंकिंग नहीं हो रही। इसके लिए पापा जी का शुक्रिया, एक बार दलेर मेहंदी जी के लिए तालियां। मैंने यही सीखा है कि हमेशा लाइव गाएं। लाइव गाने में कुछ गलतियां होती हैं।’

अभिजीत ने मंत्री सुबोध उनियाल का किया समर्थन

अभिजीत भट्टाचार्य ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में अपनी प्रस्तुति के दौरान इस विवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक मंत्री ने मंच पर आकर एक कलाकार से लाइव गाने को लेकर सवाल किया था। अभिजीत के मुताबिक, मंत्री ने उस समय सच कहा था, लेकिन बाद में उन्हें ही गलत ठहराया जाने लगा।

बोले- खराब गाऊंगा, लेकिन लाइव गाऊंगा

अभिजीत ने दर्शकों को भरोसा दिलाया कि वह कभी भी लाइव शो में सिर्फ होंठ हिलाकर गाने का दिखावा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आवाज खराब हो, थकान हो या सुर बिगड़ जाएं, फिर भी वह माइक पर लाइव गाना पसंद करेंगे।

उन्होंने आयोजकों से भी अपील की कि लाइव परफॉर्मेंस के नाम पर लिप-सिंक करने वाले कलाकारों को मंच न दिया जाए।

क्या है दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री का विवाद?

यह विवाद अक्टूबर 2026 में उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान शुरू हुआ था। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बीच मंच पर पहुंचकर दलेर मेहंदी की गायकी पर सवाल उठाए थे। मंत्री ने आरोप लगाया था कि गायक लाइव नहीं गा रहे हैं।

इसके बाद दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह समेत कई कलाकार उनके समर्थन में सामने आए। मीका सिंह ने दावा किया था कि दलेर की तबीयत ठीक नहीं थी और उनकी हाल ही में सर्जरी हुई थी।

अभिजीत की टिप्पणी के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अभिजीत के बयान पर निराशा जताई और दावा किया कि उनके पिता कार्यक्रम में लाइव गा रहे थे, लिप-सिंक नहीं कर रहे थे। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में वीडियो साझा करने की बात भी कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.