भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। चोट से उबरने के बाद वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें केवल एक मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है। इसके बाद वह भारत-ए टीम के साथ जुड़ेंगे।
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे। BCCI ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा है।
दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के (DDCA) के एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया कि, राणा को फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा। वे टूर्नामेंट में एक या दो मैच खेल सकते हैं।
सैयद मुश्ताक ट्रॉफी 14 नवंबर से 6 दिसंबर तक खेली जाएगी। हर्षित दिल्ली के लिए खेलते हैं। टीम पहला मैच 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ इंदौर में खेलेगी।
हर्षित राणा पिछले कुछ समय से चोट की वजह से क्रिकेट से दूर थे। उन्हें हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की परेशानी के कारण मैदान से बाहर रहना पड़ा था। अब बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के बाद उनकी वापसी की तैयारी है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे एक मैच
दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम में हर्षित राणा को शामिल किया गया है। आयुष बदोनी टीम की कप्तानी करेंगे। दिल्ली का पहला मुकाबला 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ इंदौर में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षित अपनी फिटनेस परखने के लिए एक मैच खेल सकते हैं।
इसके बाद इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद हर्षित राणा भारत-ए टीम का हिस्सा बनेंगे। भारत-ए टीम को 19 से 29 नवंबर तक दोहा में ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप खेलना है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिहाज से अहम है।
दिल्ली की टीम में हर्षित राणा के अलावा इशांत शर्मा, मयंक यादव और सिमरजीत सिंह जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल हैं। टूर्नामेंट में दिल्ली की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।