महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता की शपथ, महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय ने श्रमदान कर यात्रियों को दिया स्वच्छता का संदेश

0

नई दिल्ली, 17 सितंबर 2026|स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 की शुरुआत के अवसर पर श्री राजेश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली तथा उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

महाप्रबंधक एवं अधिकारियों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर श्रमदान में भाग लिया। स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

यदि यात्रियों में स्वच्छता के संस्कार विकसित किए जाएं, तो स्वच्छ भारत के लक्ष्य को और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.