भवानी प्राइवेटआई टी आई दीक्षांत समारोह के टापर बने ‌राहुल भारती।

भवानी प्राइवेट आईटीआई के दीक्षांत समारोह में राहुल भारती ने 93% अंकों के साथ कॉलेज टॉप किया, मेधावी प्रशिक्षुओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

0

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश, 17 सितंबर 2026| आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर भवानी प्राइवेट आई टी आई अलीगंज लखनऊ स्थित सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे शिल्पी विश्वकर्मा भगवान की‌ भव्य पूजा-अर्चना के उपरांत अपराह्न 1:00 बजे से दीक्षांत समारोह में ‌ वर्ष 2026 बैच के सभी 54 ट्रेनी प्रशिक्षुओं ने सम्मानजनक अंकों के साथ आई टी आई परीक्षा-2026 उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम रोशन करने में कामयाब रहे। सभी प्रशिक्षु 76% से अधिक अंक प्राप्त किये।

जिसमें फिटर ट्रेड के राहुल भारती ने 93% अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया जबकि फिटर ट्रेड के ही सुजीत मौर्या 91% अंक प्राप्त कर द्वितीय पोजीशन तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के आयूष कश्यप 89.66% अंकों के साथ तृतीय पोजीशन प्राप्त करने में सफल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यज्ञदेव सिंह संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षु/ शिक्षु) लखनऊ मण्डल ने सभी मेधावियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने बताया कि “आप सभी मेधावी छात्र हैं।अच्छे अंकों से प्राप्त हुए हैं आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जो बच्चे स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं वे विभाग से विचार विमर्श कर सहायता व मदद प्राप्त कर सकते हैं आप कभी भी मेरे कार्यालय आ सकते हैं मैं आपकी उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल, चेयरमैन आयूष जायसवाल, कोआर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रधानाचार्य आशीष श्रीवास्तव व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.