देहरादून , 08 जुलाई 2026 । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े दान में चोरी करना अत्यंत गंभीर अपराध है और इसे “गोहत्या जैसा पाप” तथा “माता-पिता की हत्या जैसा महापाप” बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। सीएम धामी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है और पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है। सीएम धामी ने बताया कि इस प्रकरण की एक रिपोर्ट भी फाइल कर दी गई है।