ट्रम्प की ईरान को खुली चेतावनी: ‘आज रात बहुत बड़ा हमला होगा’, मध्य-पूर्व में बढ़ा युद्ध का खतरा

0

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन  , 12 जून्‌ 2026 । अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान पर हमले नई धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका गुरुवार रात ईरान पर बड़ा हमला करेगा। उनका दावा है कि ईरान की ज्यादातर सैन्य ताकत पहले ही कमजोर हो चुकी है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने हाल के दिनों में ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान समर्थित बलों और ईरानी सैन्य इकाइयों ने अमेरिकी हितों तथा सहयोगी देशों में स्थित ठिकानों को निशाना बनाया है। इस बढ़ते संघर्ष के बीच ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने बातचीत में बहुत देर कर दी है और अब उसे इसकी “कीमत चुकानी होगी”।

ट्रम्प ने विशेष रूप से ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप (Kharg Island) का भी उल्लेख किया और संकेत दिया कि अमेरिका वहां कार्रवाई कर सकता है। खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और किसी भी सैन्य कार्रवाई का वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है।

इस बीच ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। रिपोर्टों के मुताबिक ईरानी बलों ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और सहयोगी देशों की सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया है। तनाव बढ़ने के साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं और वैश्विक तेल कीमतों में भी उछाल देखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों देशों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान तलाशने की अपील की है। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए मध्य-पूर्व में व्यापक संघर्ष की आशंका बढ़ गई है और दुनिया भर की निगाहें अमेरिका तथा ईरान की अगली सैन्य और राजनीतिक चाल पर टिकी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.