नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026| ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने करवाचौथ के मौके पर अपने खास अंदाज से प्रशंसकों का ध्यान खींचा। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी की तस्वीरें साझा कीं। इस बार मेहंदी में उनके पति निक जोनस के साथ बेटी मालती मैरी के नाम के शुरुआती अक्षर भी शामिल थे।
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “DIY..Piya ke naam ki.. happy karwachauth to all those celebrating।” उनके इस संदेश का मतलब है कि उन्होंने अपने पिया के नाम की मेहंदी खुद लगाई है।
अभिनेत्री ने मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए चाशनी लगाने की झलक भी साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या चाशनी से मेहंदी का रंग गहरा होगा। यह पारंपरिक तरीका कई महिलाएं अपनाती हैं।
प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। जनवरी 2022 में उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ। विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका भारतीय त्योहारों और परंपराओं से जुड़ी रहती हैं।
करवाचौथ पर उनकी इस पोस्ट को लेकर प्रशंसकों के बीच चर्चा हो रही है। पति और बेटी दोनों के शुरुआती अक्षरों को मेहंदी में शामिल करना उनके लिए इस त्योहार को और खास बनाता है।