बिहार में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में खुलेगी सीमेंट फैक्ट्री

0

पटना, 16 मई 2026 । बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया और अंबुजा सीमेंट की बड़ी इकाइयों को स्वीकृति दी गई है। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।

साथ ही 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस और 4 परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी मिली है। सीमांचल के युवाओं को अब रोजगार के लिए घर छोड़ने की जरूरत नहीं, उद्योग खुद उनके द्वार तक आ रहे हैं। बिहार बदल रहा है, क्योंकि हमारा संकल्प अटल है, विकसित बिहार, समृद्ध बिहार।’ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उपरोक्त बयान के आईने में बिहार के विकास की तस्वीर साफ देखी जा सकती है। इस बयान से स्पष्ट है कि सीएम निवेश प्रस्ताव से काफी खुश हैं। बिहार के तीन जिलों में ऐसा हो जाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य में समृद्धि आएगी।

सूत्रों के अनुसार दोनों जिलों में प्रस्तावित सीमेंट प्लांट के लिए निवेशकों और कंपनियों के साथ प्रारंभिक स्तर पर बातचीत पूरी हो चुकी है। परियोजनाओं के शुरू होने के बाद निर्माण क्षेत्र, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और स्थानीय कारोबार को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार इसे बिहार में औद्योगिक निवेश के “नए चैप्टर” के रूप में देख रही है।

राज्य सरकार लंबे समय से बिहार में उद्योगों को आकर्षित करने के लिए नई औद्योगिक नीतियों और निवेश प्रोत्साहन योजनाओं पर काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीमेंट फैक्ट्री लगने से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य की आधारभूत संरचना परियोजनाओं को भी मजबूती मिलेगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक बिहार में तेजी से बढ़ रहे सड़क, पुल, हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण सीमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में राज्य के भीतर ही उत्पादन बढ़ने से लागत कम होगी और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार का दावा है कि आने वाले समय में बिहार को निवेश और उद्योग के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कई और परियोजनाओं की घोषणा की जा सकती है। वहीं स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन फैक्ट्रियों से क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.