सात्विक-चिराग की शानदार जीत, थाईलैंड ओपन के फाइनल में बनाई जगह

0

बैंकॉक, भारत की स्टार बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला।

फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना कल इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन से दोपहर 12:30 बजे से होगा।

मैच के दौरान सात्विक और चिराग ने बेहतरीन तालमेल, तेज स्मैश और शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी ने आक्रामक खेल अपनाया और विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा। निर्णायक मौकों पर दोनों खिलाड़ियों की समझदारी और अनुभव साफ नजर आया, जिसके दम पर उन्होंने मुकाबला अपने नाम किया।

पिछले कुछ वर्षों में यह भारतीय जोड़ी विश्व बैडमिंटन में लगातार मजबूत पहचान बना चुकी है। दोनों खिलाड़ियों ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत को गौरव दिलाया है और अब थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचकर एक और बड़ा खिताब जीतने के करीब पहुंच गए हैं।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सात्विक-चिराग की सफलता भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनकी आक्रामक शैली और तेज खेल ने उन्हें दुनिया की शीर्ष जोड़ियों में शामिल कर दिया है। फाइनल मुकाबले में भी भारतीय फैंस को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

देशभर के खेल प्रेमियों और प्रशंसकों ने सोशल media पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारतीय जोड़ी इतिहास रचने की कोशिश करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.