सीएम धामी की एक टिप्पणी से IAS दीपक रावत की सियासी एंट्री की चर्चा तेज

0

देहरादून,04 नवंबर 2026 | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक हल्की-फुल्की टिप्पणी ने चर्चित IAS अधिकारी दीपक रावत के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं। हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दीपक रावत की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘कमिश्नर साहब को भी ऐसे ही आना है।’ मुख्यमंत्री की इस बात पर वहां मौजूद नेता और अधिकारी मुस्कुरा उठे। इसके बाद से ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या दीपक रावत भविष्य में प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में कदम रख सकते हैं?

हालांकि, मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक राजनीतिक घोषणा नहीं हुई है। न ही दीपक रावत ने चुनाव लड़ने या किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की पुष्टि की है। इसलिए फिलहाल उनकी सियासी एंट्री की चर्चा को अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।कुमाऊं कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुछ ऐसा कहा कि उनके राजनीति में एंट्री की कयासबाजी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी दौरे के दौरान हेलीपैड पर स्वागत करने के लिए पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को लेकर एक टिप्पणी कर डाली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.