सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मिलते ही राहुल गांधी ने बदला भाषण,

0

संगरूर,04 नवंबर 2026 | पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगरूर में आयोजित इंसाफ रैली के दौरान दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया। रैली में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को देखकर राहुल गांधी ने अपना भाषण बदल दिया। उन्होंने उन्हें मंच के पास बुलाया और सिद्धू मूसेवाला के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया।

राहुल गांधी ने बताया कि जब पहली बार सिद्धू मूसेवाला उनसे मिलने आए थे, तब उन्होंने उनके गाने नहीं सुने थे। उनके हाथ पर बने टैटू देखकर उन्हें बताया गया कि वह एक म्यूजिशियन हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने उनके गाने सुने और उनके व्यक्तित्व को समझा।

बोले- मैंने उसके बाद में गाने सुने

मुझे उस समय लगा था कि यह खतरनाक जगह आ रहा है। राजनीति को यह इतनी अच्छी तरह से समझता है। मुझे लगा कि इसे अपनी हिसाब से सुरक्षित रखना पड़ेगा। मेरी बातचीत हुई। फिर उसको धमकियां आई। और शायद पंजाब का सबसे टेलेंटेड म्यूजिशयन जो एक दिन राजनीति में बड़े काम कर सकता था। क्योंकि पंजाब की आवाज उसे अंदर थी। उसने गानों में पंजाब की आवाज आती थी। बाद में मैंने उसके गाने सुने। थोड़ी गहराई से उसकी बात समझ आई है। कुछ समय बाद उसकी सिक्योरिटी हटाई। उसकी काली एसयूवी में दिन दहाड़े उसकी हत्या कर दी गई।

टैटू देखकर पूछा था- ये कौन हैं?

राहुल गांधी ने पहली मुलाकात का किस्सा सुनाते हुए बताया कि सिद्धू मूसेवाला जब उनसे मिलने आए, तो उनके बाजू पर टैटू बने हुए थे। उस समय राहुल गांधी उनके संगीत से परिचित नहीं थे। बाद में उन्हें बताया गया कि वह एक मशहूर म्यूजिशियन हैं।

इसके बाद राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला के गाने सुने। उन्होंने खास तौर पर उनके गाने ‘295’ का जिक्र किया। राहुल गांधी ने मूसेवाला को प्रभावशाली, प्रतिभाशाली और ऊर्जावान व्यक्तित्व वाला कलाकार बताया।

राजनीति में आने पर राहुल गांधी ने जताई थी चिंता

राहुल गांधी ने बताया कि जब सिद्धू मूसेवाला ने राजनीति में आने का फैसला किया था, तब उन्हें लगा था कि वह एक खतरनाक क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह मानसा सीट से चुनाव हार गए थे।

29 मई 2022 को मानसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और उनकी सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े किए थे।

राहुल गांधी ने हत्या का भी किया जिक्र

रैली में राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा हटाए जाने के बाद दिनदहाड़े काली SUV में आए हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी थी। उन्होंने इस घटना को पंजाब में बढ़ती हिंसा और अपराध से जोड़ते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने कहा कि मूसेवाला की हत्या के बाद वह उनके गांव मूसा गए थे। वहां बलकौर सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी। राहुल गांधी ने पिता के दर्द का जिक्र करते हुए कहा कि अपने बेटे को खोने वाले पिता का दुख शब्दों में बयान करना मुश्किल है।

संगरूर की इंसाफ रैली से कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारी

संगरूर में आयोजित इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रैली के जरिए पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने का संदेश दिया।

राहुल गांधी ने पंजाब में नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.