मसूरी , 10 जून् 2026 । उत्तराखंड के पर्यटन नगर मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
प्रथम दृष्टया तेज ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कार का अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरना बताया गया है। घटना के संबंध में कार सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।