जालंधर, 02 जून् 2026 । एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चित गुरप्रीत कौर और सहज अरोरा सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह गुरप्रीत कौर का एक भावुक वीडियो है, जिसमें वह बीते कुछ वर्षों के दौरान अपने और परिवार के सामने आई चुनौतियों को लेकर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
वीडियो में गुरप्रीत कौर ने बताया कि वायरल विवादों और लगातार होने वाली ऑनलाइन चर्चाओं का उनके निजी जीवन और मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि कई बार परिस्थितियां इतनी कठिन हो गई थीं कि सामान्य जीवन जीना भी चुनौतीपूर्ण महसूस होता था। भावुक अंदाज में उन्होंने उन मुश्किल दिनों को याद किया जब परिवार को आलोचनाओं और अफवाहों का सामना करना पड़ा।
वीडियो में रोते-बिलखते हुए गुरप्रीत कौर का कहना है कि वह लंबे समय तक चुप रहीं और उन्हें उम्मीद थी कि समय के साथ सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन एक वीडियो के कारण लोगों ने उनके बारे में गलत धारणाएं बना लीं। बता दें कि गुरप्रीत ने हाल ही में अपने बेटे के साथ एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें वह उसे गुरबाणी और गुरसिखी से जुड़े शब्द सिखाती नजर आ रही थीं।