उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

0

देहरादून, 07 नवंबर 2026 | उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। इस मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उनकी पत्नी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ही मुकदमा दर्ज कराया था।

एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। मामले की जांच कर रही एसआईटी कई दिनों ने साहू को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। बीच में साहू के नेपाल भागने का भी दावा किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें यूपी के झांसी से पकड़ा है। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

झांसी से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरधारी लाल साहू को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। अब पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

पत्नी रेखा आर्या ने दर्ज कराया था मुकदमा

इस मामले की सबसे अहम बात यह है कि शिकायतकर्ता खुद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हैं। उनकी शिकायत के आधार पर गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की तलाश शुरू की।

गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है। अब सबकी नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई, मामले से जुड़े तथ्यों और अदालत की कार्यवाही पर रहेगी। मामले में अंतिम स्थिति न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।

इससे पहले गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी कोर्ट की शरण में भी पहुंचे थे, लेकिन उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की ओर से अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ओर से थाना केदार/कैंट, देहरादून में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग वाली याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था। जिसके बाद गिरधारी के गिरफ्तारी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.