उत्तराखंड के चार जिलों के 9 नगर निकायों को मिले आधुनिक पार्क,

मुख्यमंत्री ने 8 कूड़ा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी; शहरी विकास और स्वच्छता पर सरकार का जोर

0

देहरादून, 10 नवंबर 2026 | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर ऋषिकेश से प्रदेश के शहरी विकास को नई गति देने की पहल की। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को ऋषिकेश के चन्द्रेश्वरनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चार जिलों के नौ नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने देहरादून जिले में 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आठ कूड़ा संग्रहण वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार का कहना है कि इन पहलों से शहरों में हरियाली, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों एवं आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की रजत जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने संकल्प लिया था कि राज्य स्थापना की स्मृतियां केवल समारोहों तक सीमित न रहें, बल्कि विकास कार्यों के रूप में धरातल पर दिखाई दें। इसी उद्देश्य से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में देवभूमि रजत जयंती पार्क विकसित करने का निर्णय लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.