नई दिल्ली, 07 नवंबर 2026 | दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 380 तक पहुंचने के बाद बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में पढ़ाई के तरीके में बदलाव किया गया है। इसके तहत पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था लागू की गई है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता हा रहा है। शनिवार को इंडिया गेट के आसपास AQI 380 दर्ज किया गया। हवा की क्वालिटी खराब होने के चलते दिल्ली-NCR में GRAP-III लागू कर दिया गया है। पांचवी कक्षा तक के स्कूलों में ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में पढ़ाई कराई जाएगी।
मध्य प्रदेश में दिवाली के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहडोल व दमोह में तापमान 12.2 डिग्री और भोपाल-पचमढ़ी में 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले 4 दिन में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आएगी।
दिल्ली की तरह राजस्थान में भी हवा की क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया।
प्रदेश में अजमेर समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए हैं। अलवर में सुबह कोहरा रहा। शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब
दिल्ली में AQI का स्तर 380 दर्ज होने से प्रदूषण की गंभीर स्थिति सामने आई है। हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे हालात में छोटे बच्चों को प्रदूषण के सीधे संपर्क से बचाना जरूरी हो गया है।
पांचवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराने का फैसला लिया गया है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने और बाहर की प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से बचाया जा सकेगा। स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, खराब हवा का असर बच्चों के फेफड़ों और श्वसन तंत्र पर पड़ सकता है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाएं।
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति और प्रशासन के अगले फैसलों पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।