नई दिल्ली, 08 सितंबर2026 । दिल्ली में 11 से 13 सितंबर के बीच होने वाले BRICS समिट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक एडवाइजरी जारी की है। समिट के दौरान विदेशी मेहमानों और वीआईपी काफिलों की आवाजाही को देखते हुए राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। एडवाइजरी के मुताबिक 22 प्रमुख डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं, जबकि 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक मूवमेंट को नियंत्रित किया जाएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था का सबसे ज्यादा असर मध्य, दक्षिण और नई दिल्ली के महत्वपूर्ण हिस्सों में पड़ने की संभावना है। सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, मथुरा रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग और प्रेस एन्क्लेव रोड समेत कई प्रमुख मार्ग एडवाइजरी में शामिल हैं।
इन इलाकों की सड़कों पर विशेष निगरानी
एडवाइजरी में नई दिल्ली और आसपास के कई प्रमुख रास्तों को नियंत्रित क्षेत्र में शामिल किया गया है। इनमें मथुरा रोड, भैरों मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, तिलक मार्ग, मंडी हाउस क्षेत्र, जनपथ, शेरशाह रोड, इंडिया गेट के आसपास के मार्ग, अकबर रोड, पृथ्वीराज रोड, सरदार पटेल मार्ग, मोतीबाग और आरके पुरम सहित कई प्रमुख सड़कें शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को बिना जरूरी काम इन रास्तों में प्रवेश करने से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।
इन मार्गों से न करें यात्रा
- मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट लोधी रोड फ्लाईओवर)
- तीस जनवरी मार्ग
- जनपथ
- सत्य मार्ग
- पृथ्वी राज रोड
- फिरोज़ शाह रोड
- अशोक रोड
- तुगलक रोड
- नीला गुंबद
- पंचशील मार्ग
- सुब्रमण्यम भारती मार्ग
- मदर टेरेसा क्रिसेंट
- तीन मूर्ति मार्ग
- अफ्रीका एवेन्यू (भीकाजी कामाप्लेस यशवंत प्लेस)
- ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग
- शांति पथ
- शेर शाह सूरी मार्ग
- डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
- तिलक मार्ग
- सैन मार्टिन मार्ग
- राजेश पायलट मार्ग
- अकबर रोड
- सरदार पटेल मार्ग
- एपीजे अब्दुल कलाम रोड
- कौटिल्य मार्ग
- भगवान दास रोड
- कमाल अतातुर्क मार्ग
- कर्तव्य पथ
- पुराना किला रोड
- सफदरजंग रोड
- न्याय मार्ग
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए खास इंतजाम
ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट और प्रमुख रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को प्रभावित मार्गों की स्थिति पहले से जांचने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी मेट्रो को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।
मेट्रो से सफर करने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही प्रभावित इलाकों से होकर यात्रा करें। केंद्रीय दिल्ली और समिट से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन, खासकर दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वीआईपी काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ मार्गों पर थोड़े समय के लिए यातायात रोका भी जा सकता है।
ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी
समिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नियंत्रित सड़कों पर अनावश्यक यात्रा और सड़क किनारे पार्किंग से बचने की सलाह दी गई है। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें।
BRICS समिट के दौरान दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में राजधानी में रहने वाले लोगों और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और प्रभावित मार्गों के बजाय निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।