नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने वाला 25 हजार का इनामी हाजी सलमान चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार,

पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश भी की

0

गाजियाबाद , 08 सितंबर2026 । गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में फरार चल रहे हाजी सलमान को पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए गाजियाबाद लेकर आ रही है। इस कार्रवाई को विधायक को धमकी देने के मामले में पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फर्जी मुठभेड़ में मारने की जताई आशंका

सलमान के हिरासत में लिए जाने के बाद उसके अधिवक्ताओं और परिजनों ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अधिवक्ता नदीम अख्तर ने बीजयपुर पुलिस थाने को ईमेल भेजकर शिकायत की है। इसमें आशंका जताई गई है कि सलमान को फर्जी पुलिस मुठभेड़ में नुकसान पहुंचाया जा सकता है। शिकायत के जरिए उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा के साथ हिरासत की जगह, समय और कारण की जानकारी सुरक्षित रखने की मांग की गई है। इसके अलावा उसके आवागमन से संबंधित डिजिटल और सीसीटीवी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को भी कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.