उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, आज से शुरू हुई मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना

प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

0

देहरादून, 07 सितंबर2026 । उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना की शुरुआत कर दी है। योजना के तहत पात्र युवाओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलने की उम्मीद है।

योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.