टिहरी में IAS नितिका खंडेलवाल का औचक निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

0

टिहरी, 07 अगस्त 2026 । उत्तराखंड के टिहरी जिले में IAS अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, पोषण आहार, साफ-सफाई, उपस्थिति रजिस्टर, रिकॉर्ड संधारण और केंद्र की समग्र व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए तथा लापरवाही पर कड़ी नाराजगी भी जताई।

उन्होंने बच्चों से वर्णमाला और प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। डीएम ने बच्चों की किताबों को भी चेक किया और बच्चों को रोजाना पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या, उनके नियमित वजन और खाने पीने से संबंधित जानकारी ली। टिहरी की डीएम नितिका खण्डेलवाल अपने सरल व्यवहार और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी गिनती उत्तराखंड में तेज तर्रार आईएएस अधिकारियों में होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.