जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद,
जुनैद का जिक्र कर सीएम योगी पर टिप्पणी के बाद कार्रवाई की मांग तेज
नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026 । दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट विवाद का कारण बन गया है। पोस्ट में प्रदर्शन के दौरान खाना बांटने वाले एक व्यक्ति जुनैद का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित विवादित टिप्पणी की गई। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई यूजर्स ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुलेआम चेतावनी देने और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक बेहद आक्रामक अंदाज में सीएम योगी पर टिप्पणी करते हुए उनके ‘बुलडोजर मॉडल’ को चुनौती देता हुआ नजर आ रहा है।