नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2026: अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की आगामी क्राइम ड्रामा सीरीज़ ‘अक्का’ OTT दर्शकों के बीच चर्चा में है। नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर 30 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। इस सीरीज़ का निर्माण YRF एंटरटेनमेंटने किया है।
कहानी 1980 के दशक के दक्षिण भारत के काल्पनिक शहर पेरुनुरु पर आधारित है, जहां पीढ़ियों से महिलाओं का प्रभावशाली शासन रहा है। इस व्यवस्था के केंद्र में दो अहम किरदार हैं—कीर्ति सुरेश द्वारा निभाई गई भवानी और राधिका आप्टे द्वारा निभाई गई रुद्रा। दोनों की महत्वाकांक्षाएं और विचार कहानी में टकराव पैदा करते हैं।
सीरीज़ की कहानी उस समय नया मोड़ लेती है, जब एक बाहरी व्यक्ति स्थापित सत्ता और विरासत को चुनौती देता है। इसके बाद वफादारी, पारिवारिक संबंधों, प्रतिद्वंद्विता और बदले का संघर्ष तेज होता है।
‘अक्का’ को धमाराज शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह उनके निर्देशन की पहली सीरीज़ है। कलाकारों में तन्वी आज़मी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर और मोनिका पंवार भी शामिल हैं।
महिला-केंद्रित गैंगस्टर कहानी और दो प्रभावशाली किरदारों के टकराव के कारण यह सीरीज़ दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकती है। दर्शक इसे 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।