हरिद्वार के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार क्यों देंगे इस्तीफा? खुद बताई वजह

0

हरिद्वार, 27 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड की राजनीति में हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान ने हलचल बढ़ा दी है। विधानसभा सत्र के बीच उमेश कुमार ने घोषणा की है कि वह 28 अक्टूबर 2026 को अपनी विधायकी से इस्तीफा देंगे। उन्होंने इसकी वजह अपने क्षेत्र के किसानों की बर्बाद फसलों को बताया है। विधायक का कहना है कि किसानों को हुए नुकसान के मुद्दे पर उनके साथ कोई खड़ा नहीं हो रहा है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने विधानसभा की सदस्यता छोड़ने का फैसला लेने की बात कही है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरिद्वार में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं है। इस मुद्दे के साथ उनके साथ कोई खड़ा नहीं हो रहा है। इसलिए वह बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने कहा ​है कि वह न भाजपा में जा रहे हैं और न​हीं कांग्रेस में। उन्होंने कहा कि वे इसी तरह जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.