उत्तराखंड में 10 IAS समेत 11 अधिकारियों के तबादले; ज्योति यादव को भी मिला विभाग

0

देहरादून , 25  जुलाई 2026 । उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों समेत कुल 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश के तहत 10 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के ट्रांसफर किए गए हैं। शुक्रवार देर शाम कार्मिक विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार प्रमुख सचिव लालिरन लियना फैनई से आबकारी विभाग वापस ले लिया गया है। आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सचिव बीके संत को सौंपी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.