बांकीपुर उपचुनाव में जातीय समीकरण बनाम नई राजनीति

क्या प्रशांत किशोर बीजेपी के मजबूत गढ़ में इतिहास दोहरा पाएंगे?

0

पटना, 18  जुलाई 2026 । बिहार के सबसे चर्चित विधानसभा उपचुनावों में शामिल बांकीपुर सीट इस बार केवल एक चुनावी मुकाबला नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति, जातीय समीकरण और नेतृत्व की परीक्षा बन गई है। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर प्रशांत किशोर की एंट्री ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि बिहार की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला भी हो सकता है।

वर्ष 1990 पटना पश्चिम विधानसभा

पटना पश्चिम विधानसभा 1990 में भी गैर यादव ने जीत का परचम लहराया था। तब रामानंद यादव ने जनता दल के उम्मीदवार रामकृपाल यादव को हराया। रामानंद यादव को 35083, मत मिले तो जनता दल से रामकृपाल यादव को 31844 मत मिले थे। वहीं कायस्थ जाति के उम्मीदवार नवीन किशोर सिन्हा को 19800 मत मिले थे।

पीके को उम्मीद

बहरहाल प्रशांत किशोर को पटना पश्चिम यानी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मानना है कि इस बार जीत गैर कायस्थ उम्मीदवार को मिलेगी। उन्हें लगता है कि इस बार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोट व्यवस्था बदलने को ले कर होगी। उन्हें लगता है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर भरत तिवारी एनकाउंटर, नीट छात्रा और प्रश्न पत्र लीक मामला का प्रभाव पड़ेगा।

बांकीपुर को परंपरागत रूप से कायस्थ बहुल क्षेत्र माना जाता है और इस सीट पर वर्षों तक कायस्थ नेताओं का प्रभाव रहा है। हालांकि, इसके राजनीतिक इतिहास में ऐसे मौके भी आए हैं जब गैर-कायस्थ उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर स्थापित राजनीतिक धारणाओं को चुनौती दी। यही कारण है कि इस बार भी चर्चा इस बात की है कि क्या सामाजिक समीकरणों से ऊपर उठकर मतदाता नया राजनीतिक संदेश देंगे या फिर परंपरागत वोटिंग पैटर्न कायम रहेगा।

प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज की राजनीति को इस उपचुनाव के जरिए नई पहचान देने की कोशिश में हैं। दूसरी ओर, भाजपा अपने मजबूत संगठन, बूथ प्रबंधन और पारंपरिक वोट बैंक के भरोसे सीट बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि यदि विपक्षी वोटों का बिखराव होता है तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है, जबकि विपक्षी मतों का ध्रुवीकरण होने पर मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है।

राजनीतिक दृष्टि से यह उपचुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसके नतीजे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त या झटका साबित हो सकते हैं। ऐसे में बांकीपुर की लड़ाई अब केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पूरे राज्य की राजनीतिक रणनीति और भविष्य के समीकरणों का संकेत देने वाली चुनावी जंग बन गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.