वियतनाम में बड़ा हादसा, टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया

0

वियतनाम /नई दिल्ली, 11  जुलाई 2026 । वियतनाम के फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास एक दर्दनाक हादसे में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट स्पीडबोट पलट गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 चालक दल के सदस्य शामिल थे।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ।

रुट न्गोआई द्वीप जा रहे थे घूमने

बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी, लेकिन यह तट से लगभग 400 मीटर पहले ही पलट गई।

न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम बनाया

इंडियन एंबेसी ने बताया क्या यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा कि हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद दी जा रही है।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.