ईरान का बड़ा आरोप, बोला- NATO देशों ने युद्ध के दौरान अमेरिका का दिया साथ

0

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन , 26 जून्‌ 2026 । ईरान ने एक बार फिर पश्चिमी देशों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हालिया संघर्ष के दौरान NATO सदस्य देशों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका का समर्थन किया। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि सैन्य, खुफिया और रणनीतिक स्तर पर कई NATO देशों ने अमेरिका के साथ समन्वय कर उसकी कार्रवाई को समर्थन दिया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोशल मीडिया पर कहा कि NATO चीफ मार्क रूट ने खुद माना है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था।

बघई ने कहा कि इन्हें अपने नागरिकों और पूरी दुनिया को बताना चाहिए कि उन्होंने अमेरिका और इजराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ इस कार्रवाई का समर्थन क्यों किया।

वहीं, होर्मुज स्ट्रेट में एक कॉमर्शियल जहाज पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल, यानी हमलावर हथियार से अटैक हुआ। ब्रिटेन की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस, यानी UKMTO ने इसकी जानकारी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.