जालंधर, 20 जून् 2026 । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज शाम पंजाब के जालंधर पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत में भव्य रोड शो और कई संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पंजाब का पहला बड़ा दौरा माना जा रहा है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्वागत समारोह के उपरांत प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक एक विशाल रोड शो निकाला जाएगा।
अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्वागत समारोह के उपरांत प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक एक विशाल रोड शो निकाला जाएगा। नितिन नबीन का यह दौरा केवल जनसंपर्क तक सीमित नहीं रहेगा। उनके विभिन्न बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने की भी संभावना है। भाजपा नेतृत्व पंजाब में संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विशेष फोकस कर रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जालंधर में होने वाला यह रोड शो भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन का अवसर होगा। पार्टी पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने और नए सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।