दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू

0

नई दिल्ली, 16 मई 2026 । उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल अपने रेल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन पर एक महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण परियोजना सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है। अब दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन ट्रेन संचालन के लिए और अधिक उन्नत एवं सक्षम हो गया है।

यह उन्नयन कार्य दिनांक 05.05.2026 से 13.05.2026 तक किया गया तथा 13 मई 2026 को दिल्ली किशनगंज (डी.के.जेड.) स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलिंग प्रणाली का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। इस आधुनिकीकरण एवं यार्ड रीमॉडलिंग के अंतर्गत नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आधारित सिग्नलिंग प्रणाली लागू की गई है, जिससे सुरक्षा, विश्वसनीयता, परिचालन दक्षता तथा सेक्शन में ट्रेनों की सुगम आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्नत प्रणाली में आधुनिक सिग्नलिंग तकनीक के साथ बेहतर फेल-सेफ सुविधाएं एवं उन्नत मॉनिटरिंग व्यवस्था शामिल है। कार्य की कुल लागत लगभग ₹ 34 करोड़ रही।

यह कमीशनिंग दिल्ली मंडल में सिग्नलिंग बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है तथा यात्रियों एवं मालगाड़ियों दोनों के लिए सुरक्षित एवं अधिक कुशल ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने की भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।यह उपलब्धि रेलवे के दिल्ली मंडल एवं मुख्यालय की परियोजना टीमों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.