जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

जन सामान्य की 171 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर निस्तारण

0

गौतमबुद्धनगर 16 मई, 2026

जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 171 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
तहसील सदर में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील दादरी में
उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 112 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 45 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.