हरियाणा में खेलों को बढ़ावा: इस जिले को मिली 18 नई स्पोर्ट्स नर्सरियां, 1 मई से होंगी शुरू
हरियाणा , 30 अप्रैल 2026 । खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में Haryana सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के एक जिले में 18 नई खेल नर्सरियों की स्थापना की गई है, जिनका संचालन 1 मई से शुरू होगा। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि नर्सरी संचालकों को भी आदेश जारी किए गए हैं कि वो अपने डाक्यूमेंट्स आज शाम तक तक हिसार खेल विभाग के कार्यालय में जमा करा दें और ट्रायल लेकर नर्सरियां कल से शुरू कर दें। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि 1 मई से पोर्टल पर बच्चों की हाजरियां लगाना भी सुनिश्चित कर दें। उन्होंने कहा कि खेल नर्सरी की शुरू करके सरकार ने बड़ी अच्छी पहल की है। यह नई खेल नीति का ही परिणाम है कि ये खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं।