आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी

पत्नी अन्ना कोनिडेला से 13 साल बाद अलग होने का ऐलान

0

मुंबई , 10 नवंबर 2026 | आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला (अन्ना लेझनेवा) ने 13 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। हालांकि, अलग होने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

इस खबर के सामने आने के बाद पवन कल्याण की तीन शादियों और उनके पारिवारिक जीवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

फिल्मी डेब्यू के एक साल बाद ही पवन कल्याण की शादी उनके परिवार ने नंदिनी से करा दी थी। एक इंटरव्यू में पवन कल्याण ने कहा था, परिवार के कहने पर मैंने रिश्ते को अपना लिया था। कुछ समय हमारे बीच चीजें खराब होने लगी। हर रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चलता, इसलिए ये अच्छा है कि एक दूसरे से अलग हो जाएं।

नंदिनी से तलाक से लेने से पहले पवन अपनी को-स्टार रेनु देसाई के साथ लिव इन में रहने लगे थे। 2004 में रेनू ने बेटे अकिरा नंदन को जन्म दिया।

बिना तलाक लिए दूसरी महिला के साथ रहने के कारण नंदिनी ने पवन के खिलाफ बाइगैमी कानून के तहत अदालत में केस दर्ज किया। साथ ही खर्च के लिए उन्होंने तलाक के बाद हर महीने 5 लाख रुपए की मांग की। बाइगैमी का मतलब किसी का शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करना होता है।

नंदिनी ने IPC की धारा 494 के तहत चिरंजीवी, नागेंद्र बाबू और रेनू देसाई सहित परिवार के अन्य सदस्य पर भी केस दर्ज किया। इस केस के बाद 2007 में ही पवन ने नंदिनी से तलाक ले लिया। तलाक के समय पवन ने 5 करोड़ की गुजारा भत्ता दिया था।

पहली पत्नी नंदिनी से 2008 में हुआ था तलाक

पवन कल्याण की पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से हुई थी। हालांकि, दोनों के रिश्ते में जल्द ही दूरियां आ गईं और 1999 में वे अलग रहने लगे। इसके बाद 2008 में उनका तलाक कानूनी रूप से पूरा हुआ।

इस शादी से दोनों की कोई संतान नहीं थी।

दूसरी पत्नी रेणु देसाई से भी टूटा था रिश्ता

पवन कल्याण ने साल 2009 में अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘बद्री’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। शादी से पहले भी दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे।

पवन और रेणु के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम अकीरा नंदन और बेटी का नाम आध्या है। हालांकि, यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद पवन कल्याण ने 2013 में अन्ना लेझनेवा से तीसरी शादी की थी। अब 13 साल बाद इस रिश्ते के खत्म होने की घोषणा ने फिर उनकी निजी जिंदगी को चर्चा में ला दिया है।

राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं पवन कल्याण

पवन कल्याण केवल अभिनेता ही नहीं, बल्कि जनसेना पार्टी के संस्थापक भी हैं। उन्होंने साल 2014 में पार्टी की स्थापना की थी। 2024 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनसेना ने टीडीपी और बीजेपी के साथ गठबंधन किया था।

चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद 14 जून 2024 को पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह राज्य सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे दोनों

पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अपने संयुक्त बयान में बच्चों की परवरिश को साझा जिम्मेदारी बताया है। दोनों ने साफ किया कि वैवाहिक रिश्ता खत्म होने के बावजूद वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

फिलहाल तलाक की कानूनी प्रक्रिया, बच्चों की कस्टडी या अन्य पारिवारिक व्यवस्थाओं को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि कानूनी रूप से तलाक कब पूरा होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.