बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दिल्ली की युवती लापता

0

उत्तराखंड , 28 अप्रैल 2026 । बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि कार में एक युवक और युवती सवार थे, जिसमें युवक घायल हो गया है जबकि लापता युवती की तलाश जारी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर डीएल 11 सीडी 3154 है। एसडीआरएफ टीम ने दुर्गम और जोखिम भरे रास्ते से नीचे उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई। मौके पर एक युवक घायल अवस्था में मिला है जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल की पहचान अनीश (22), पुत्र संदीप, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। उसने बताया कि वाहन में उसके साथ एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान सोहनी (20), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पहाड़ी इलाके और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। ड्रोन और आधुनिक उपकरणों की मदद से लापता युवती की तलाश की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार, सड़क की फिसलन या चालक का संतुलन खोना बताया जा रहा है। पहाड़ी रास्तों पर लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर सुरक्षा उपायों और सतर्क ड्राइविंग की जरूरत को उजागर करते हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.