व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ पकड़ा गया वेनेजुएला का युवक,

0

वॉशिंगटन, 07 नवंबर 2026 | अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ एक वेनेजुएलाई युवक को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, युवक की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। उसके वाहन से तीन हथियार और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। अधिकारियों का आरोप है कि युवक ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने की धमकी भी दी थी।

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक वेनेजुएला का युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक, उसके पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस मिले हैं।

DHS ने बताया कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने युवक को वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर एक कार में संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ में उसने बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं।

दरअसल, जनवरी में अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

संदिग्ध हालत में कार में बैठा था युवक

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने गुरुवार, 5 नवंबर की रात कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू के पास एक कार में युवक को संदिग्ध हालत में देखा। इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि जिस वाहन में वह मौजूद था, उसके चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज थी।

अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान कार से AR-15 स्टाइल राइफल, MAC-10 और Glock 43X पिस्टल बरामद हुई। इसके अलावा बड़ी संख्या में कारतूस भी मिले।

ट्रंप की हत्या की धमकी देने का आरोप

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने कथित तौर पर कहा कि उसके दिमाग में आवाजें उसे वॉशिंगटन आकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए कह रही थीं। इस बयान के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया।

युवक के खिलाफ अवैध रूप से हथियार रखने, बिना लाइसेंस पिस्तौल ले जाने, चोरी के वाहन के इस्तेमाल और अन्य संबंधित आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह अमेरिकी अधिकारियों की हिरासत में है।

इस घटना के बाद व्हाइट हाउस और अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.