जंतर-मंतर से हिरासत के बाद सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य स्थिर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

0

नई दिल्ली, 18  जुलाई 2026 । जलवायु कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ अपडेट के अनुसार, उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर (Stable) बताई गई है। चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए और उनकी निगरानी जारी रखी।

अस्पताल द्वारा जारी किए गए हेल्थ अपडेट के मुताबिक, लंबे समय से उपवास और डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक कमजोर हो गए हैं। लेकिन हालत स्थिर है। हालांकि शरीर अस्पताल ने स्पष्ट किया कि शरीर के पैरामीटर्स को सामान्य करने के लिए इलाज और निगरानी जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.