अलीगंज अग्निकांड के बाद सख्त कार्रवाई, LDA ने बिल्डिंग पर चस्पा किया नोटिस; नियमों के उल्लंघन पर बुलडोजर की तैयारी

0

लखनऊ , 11  जुलाई 2026 । लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन ने संबंधित इमारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने भवन पर नोटिस चस्पा करते हुए निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन और आवश्यक अनुमति से जुड़ी अनियमितताओं का उल्लेख किया है। नोटिस में निर्धारित समय के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

चस्पा किया गया ध्वस्तीकरण का नोटिस

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शुक्रवार को ध्वस्तीकरण का नोटिस बिल्डिंग पर चस्पा किया। 15 दिन के अंदर भवन स्वामी द्वारा अपना अवैध निर्माण हटाना होगा, अगर उस समय के अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिसाक पूरा खर्चा बिल्डिंग मालिक से वसूला जाएगा।

LDA के अनुसार, यदि भवन स्वामी संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करता या अनियमितताओं का समाधान नहीं किया जाता, तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण (बुलडोजर) की कार्रवाई की जा सकती है। प्राधिकरण भवन के नक्शे, निर्माण स्वीकृति और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच कर रहा है।

अग्निकांड के बाद प्रशासन ने शहर की अन्य व्यावसायिक और बहुमंजिला इमारतों में भी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण नियमों की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कार्रवाई शहरी क्षेत्रों में अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मामले की जांच और प्रशासनिक प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.