राहुल गांधी का पटना छात्र समागम क्यों टला? बांकीपुर उपचुनाव, आचार संहिता और संगठनात्मक तैयारियों पर उठे सवाल

0

पटना, 09  जुलाई 2026 । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पटना में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस का आधिकारिक कहना है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के कारण कार्यक्रम को टालने का फैसला लिया गया। पार्टी के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के दौरान कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं माना गया।

संशय की स्थिति में कांग्रेस

राहुल गांधी ने पेपर लीक मामले को लेकर छात्र समागम का आयोजन किया था। उनके निशाने पर वर्तमान सरकार में शिक्षा की बदहाली और बढ़ती बेरोजगारी थी। इस खास समय में पेपर लीक जैसी घटना पर समागम कर युवाओं के आक्रोश को कांग्रेस अपने साथ जोड़ना चाहती थी।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेवारी प्रदेश कांग्रेस को सौंपी गई, लेकिन प्रदेश कांग्रेस शुरू से संशय की स्थिति थी। यही वजह थी कि छात्र समागम की पहली तिथि 11 जुलाई को थी। इसे अपरिहार्य कारणों से बढ़ाया गया और अगली तारीख 15 जुलाई रखी गई। पर जैसे ही यह तारीख नजदीक आई, इस कार्यक्रम को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया। पर अगली तिथि घोषित नहीं की गई।

हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर दूसरी चर्चाएं भी हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कार्यक्रम के लिए अपेक्षित संख्या में छात्रों को जुटाने और संगठनात्मक तैयारियों में भी चुनौतियां सामने आईं। हालांकि, कांग्रेस ने इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और लगातार यही कहा है कि कार्यक्रम स्थगित करने का कारण केवल आचार संहिता है।

यह छात्र समागम कांग्रेस के देशव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। अब कार्यक्रम की नई तारीख चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किए जाने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.