गया जी, 08 जुलाई 2026 । राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता रंजीत यादव इन दिनों केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मांझी को “शिखंडी” कहकर संबोधित किया, जिसके बाद बिहार की राजनीति में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई। यह बयान मांझी की हालिया राजनीतिक टिप्पणियों और जातिगत मुद्दों पर दिए गए बयानों की प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया।
जीतन राम मांझी सीएम रह चुके हैं, फिलहाल केंद्रीय मंत्री हैं। बेटा एमएलसी और बिहार की सरकार में मंत्री है। बहू विधायक है। समधन भी विधायक है। हाल ही उन्होंने बयान दिया था कि वो जहां से चुनाव लड़ते हैं वहां कि दबंग जातियां कहती हैं कि मेरे वोट की वजह से चुनाव जीतते हैं। मांझी को इस बात चिढ़ है। उनको लगता है वो खुद की बदौलत चुनाव जीतते हैं न कि दूसरी जातियों की वोट की बदौलत।
पूर्व RJD विधायक ने मांझी को बताया ‘शिखंडी’
गया जिले के अतरी से पूर्व विधायक रंजीत यादव उर्फ अजय यादव ने कहा, ‘हमारे यहां भी एक शिखंडी है। हमारे क्षेत्र से मंत्री, (जीतन राम मांझी के बेट संतोष सुमन मांझी) केंद्रीय मंत्री (जीतन राम मांझी) भी हैं। वो बोलते हैं यादव को बिहार से भगा दो। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप मंदिर में घुसे थे तो मंदिर धोवाया था।