लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा: बार-बार ट्रिप हो रही थी MCB

चेतावनी को नजरअंदाज करने की कीमत बनी 15 लोगों की मौत

0

लखनऊ , 23 जून्‌ 2026 । लखनऊ के भीषण अग्निकांड को लेकर जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। शहर के अलीगंज में स्थित एनिमेशन संस्थान में आग लगने से 15 युवकों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे से पहले बिल्डिंग की मेन सर्किट ब्रेकर (MCB) बार-बार ट्रिप हो रही थी और बिजली व्यवस्था में खराबी के संकेत लगातार मिल रहे थे। बावजूद इसके समय रहते न तो तकनीकी खामियों को दूर किया गया और न ही सुरक्षा मानकों पर पर्याप्त ध्यान दिया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यही लापरवाही 15 लोगों की जान जाने का बड़ा कारण बन सकती है।

अलीगंज के जिस भवन में आग लगी, उसमें बिजली की लाइन में लगी एमसीबी बार-बार खतरे का संकेत दे रही थी। भवन में बार-बार बिजली की सप्लाई बंद हो रही थी। यह एमसीबी के गिरने (ट्रिप) के कारण हो रहा था। इसकी शिकायत भवन के किरायेदारों ने बिल्डिंग का रखरखाव करने वाले से की थी। हालांकि उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। जैसे ही एमसीबी बिजली सप्लाई बंद करती, भवन का मेंटेनेंस करने वाले अखिलेश शुक्ला एमसीबी फिर से चालू कर देते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.