गुरुग्राम , 22 जून् 2026 । हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (CM Flying) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सट्टा कारोबार का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान कई लोगों को सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।