कौन हैं बबीता पांडे? दयारा बुग्याल ट्रेक से रहस्यमय ढंग से लापता हुईं MBA छात्रा,

0

उत्तराखंड , 02 जून्‌ 2026 । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हुईं बबीता पांडे इन दिनों सुर्खियों में हैं। 24 वर्षीय बबीता मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। वह एक इंजीनियर रह चुकी हैं और वर्तमान में MBA की पढ़ाई कर रही थीं। हाल ही में वह ट्रेकिंग के लिए दयारा बुग्याल पहुंची थीं, जहां से उनके अचानक लापता होने की खबर ने प्रशासन और परिवार की चिंता बढ़ा दी है।

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र की रहने वाली बबीता पांडे अपने दोस्तों के साथ उत्तरकाशी घूमने के लिए निकली। इसके बाद दयारा बुग्याल ट्रेकिंग करने का प्लान बनाया, लेकिन 29 मई की रात से युवती का कोई पता नहीं चल पा रहा है। चार दिनों से लापता युवती की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ,वन विभाग की संयुक्त टीमें भी सर्च अभियान चला रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SDRF को रात करीब 10:25 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद 17 सदस्यीय रेस्क्यू टीम को तुरंत रवाना किया गया। अंधेरा और दुर्गम पहाड़ी रास्ते सर्च ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बने रहे। टीम उस कैंप साइट तक पहुंची जहां ट्रेकिंग ग्रुप ने ठहराव किया था, लेकिन बबीता का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। उनके साथ मौजूद दोनों पुरुष ट्रेकर्स सुरक्षित मिल गए हैं।

इस मामले ने तब और ध्यान खींचा जब जांच के दौरान कुछ कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े से जुड़े पहलुओं की भी चर्चा सामने आई। हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है। दयारा बुग्याल उत्तरकाशी जिले में स्थित एक लोकप्रिय हाई-एल्टीट्यूड ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है, जो अपने विशाल घास के मैदानों और हिमालयी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक और ट्रेकर्स यहां पहुंचते हैं।

फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस बबीता पांडे को खोजने पर है। खराब मौसम, घने जंगल और कठिन पहाड़ी भूभाग के बावजूद बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.