पंजाब , 28 अप्रैल 2026 । पंजाब में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों से रेल सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। भारतीय रेलवे ने एहतियात के तौर पर पंजाब से नई दिल्ली की ओर आने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। मौके पर रेलवे पुलिस, आरपीएफ और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। ट्रैक की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।