नेशनल स्टेडियम, ढाका, बांग्लादेश , 17 नवंबर 2026 | फुटबॉल प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। SAFF Championship 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में नौ बार चैंपियन रह चुकी है। अब उसकी नजर 10वीं ट्रॉफी जीतने पर है। इसके साथ ही भारत लगातार तीन बार SAFF Championship जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका भी रखता है।
दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में उसने मेजबान बांग्लादेश को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। वहीं भारत ने भूटान को 2-1 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग VETO ऐप पर उपलब्ध होगी।
NDIA 🇮🇳 VS 🇵🇰 PAKISTAN
तारीख — 17 नवंबर 2026
समय — शाम 7:30 बजे IST
मैदान — नेशनल स्टेडियम, ढाका
लाइव स्ट्रीमिंग — VETO ऐप