Paytm को RBI से बड़ी राहत, डिजिटल वॉलेट कारोबार फिर शुरू करने का रास्ता साफ

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Services Limited को डिजिटल वॉलेट सहित प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट जारी करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी। हालांकि, कारोबार शुरू करने के लिए अंतिम अनुमति जरूरी होगी।

0

नई दिल्ली , 14 नवंबर 2026 | डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई Paytm Payments Services Limited (PPSL) को डिजिटल वॉलेट सहित प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) जारी करने और संचालित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

इस फैसले से Paytm के डिजिटल वॉलेट कारोबार की वापसी का रास्ता खुल गया है। कंपनी ने 13 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी में इस मंजूरी की पुष्टि की।

हालांकि, यह अभी अंतिम अनुमति नहीं है। कारोबार दोबारा शुरू करने से पहले कंपनी को सिस्टम ऑडिट और साइबर सुरक्षा ऑडिट पूरा करना होगा। इसके अलावा, निर्धारित छह महीने के भीतर ऑडिट रिपोर्ट RBI को सौंपनी होगी। अंतिम प्राधिकरण मिलने के बाद ही कंपनी वॉलेट सेवाएं शुरू कर सकेगी।

गौरतलब है कि जनवरी 2024 में RBI ने Paytm Payments Bank पर कई प्रतिबंध लगाए थे, जिसके कारण वॉलेट में नए पैसे जमा करने और टॉप-अप जैसी सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अप्रैल 2026 में बैंक का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया था।

अब नई मंजूरी से Paytm को अपने डिजिटल पेमेंट कारोबार को दोबारा मजबूत करने का अवसर मिल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.