नेपाल ,03 नवंबर 2026 | नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ। सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में चेन्नई के रहने वाले 47 वर्षीय भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बलरामुडु की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकराए थे।
हादसा सुबह 8:11 बजे सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुआ। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर उतरने की कोशिश कर रहे थे।
अधिकारियों के मुताबिक फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हुई है। इसी हेलिकॉप्टर में सवार न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हुए हैं। वे भारतीय मूल के हैं।
नेपाल में पहाड़-घाटियां, बदलता मौसम, जोखिम भरे रनवे विमान या हेलिकॉप्टर हादसे की मुख्य वजह हैं।
सुबह 8:11 बजे हुआ हादसा
नेपाल पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 8:11 बजे हुई। दोनों हेलिकॉप्टर फिस्टेल एयर और एयर डायनेस्टी कंपनियों के थे। एयर डायनेस्टी का हेलिकॉप्टर लुकला से आया था, जबकि फिस्टेल एयर का हेलिकॉप्टर गोरक्षेप से यात्रियों को लेकर पहुंचा था। दोनों हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे, तभी टक्कर हो गई।
भारतीय पर्यटक की मौत, तीन घायल
हादसे में फिस्टेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलरामुडु की जान चली गई। घायलों में न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के शैलेश कुमार पटेल और दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, एयर डायनेस्टी के पायलट की हालत स्थिर बताई गई है।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में पायलटों के बीच संवाद की कमी को संभावित वजह बताया गया है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
एवरेस्ट क्षेत्र में उड़ानों की सुरक्षा पर सवाल
फेरीचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप जाने वाले लोकप्रिय ट्रेकिंग मार्ग पर स्थित है। समुद्र तल से लगभग 4,200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर मौजूद इस क्षेत्र में हेलिकॉप्टर यात्रियों और ट्रेकर्स को लाने-ले जाने के लिए महत्वपूर्ण साधन हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित हवाई यातायात नियंत्रण के कारण यहां उड़ानों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा बनी हुई है।