चंडीगढ़, 31 अक्टूबर 2026 | चंडीगढ़ और पंचकूला में शनिवार, 31 अक्टूबर और रविवार, 1 नवंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे और पंचकूला में आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन को देखते हुए दोनों शहरों की ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी और कुछ मार्ग निर्धारित समय के लिए बंद किए जाएंगे।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें।
चंडीगढ़ में, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे से 9 बजे तक दक्षिण मार्ग (एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक तक), पूर्व मार्ग (ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट तक) और मध्य मार्ग (ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से पंचकूला की ओर जाने वाले फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट तक) पर यातायात नियंत्रित रहेगा।