नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2026| केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 1.93 लाख से अधिक अतिरिक्त घरों को मंजूरी दी है। यह फैसला 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में लिया गया।
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अनुसार, इस मंजूरी के बाद योजना के तहत स्वीकृत घरों की कुल संख्या 20.80 लाख हो गई है। नए घरों को उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों में मंजूरी मिली है।
योजना का उद्देश्य पात्र शहरी परिवारों को पक्का घर बनाने या खरीदने में आर्थिक सहायता देना है। हालांकि, लाभ पाने के लिए निर्धारित पात्रता और योजना की शर्तें पूरी करना जरूरी है।