अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर की संदिग्ध मौत

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0

अयोध्या , 28  सितंबर 2026 । अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रविवार को उनका शव मिल परिसर स्थित पानी साफ करने वाले केमिकल प्लांट के एक टैंक में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कंपनी से जुड़े कुछ लोगों और एक मैनेजर पर आशीष को कथित तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं की है और प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है।

मौके पर पहुंचे उसकी मां चाचा आदि ने हत्या का आरोप लगाया है और इससे जुडी तहरीर दी है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के मुताबिक जो तहरीर मिली है उसी के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेजा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आने पर मौत किन कारणों से हुई है इसका पता चल सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.